राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन छत्तीसगढ़ में नये कार्यालय का शुभारम्भ।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन छत्तीसगढ़ में नये कार्यालय का शुभारम्भ।

रायपुर, 5 जुलाई 2020। रायपुर के प्रतिष्ठित स्थान गोदवारा स्थित २, बिज़नेस सेंटर, ऑफिस नंबर ५, ग्राउण्ड फ्लोर, रिंग रोड-द्वितीय, बेस्ट प्राइस के पास, गोदवारा, रायपुर-४९२००१ स्थान पर प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर संस्था और समाज के अनेक विप्र पधारे। इस उद्घाटन समारोह को संकल्प समारोह के रूप मनाया गया। इस कार्यालय का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के सम्माननीय विधायक और विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय मुख्य सरंक्षक श्री सत्यनारायण शर्मा के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर जोन-१३ प्रदेशाध्यक्ष श्री चरण शर्मा, महामंत्री श्री प्रद्दुम्न सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक शर्मा, सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री सत्यनारायण शर्मा ने सब को एक हो कर विप्र फाउंडेशन के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…