राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन जोन-१डी में सवाई माधोपुर में किया पौधारोपण।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन जोन-१डी में सवाई माधोपुर में किया पौधारोपण।

सवाई माधोपुर, 24 \जुलाई 2020। विप्र फॉउंडेशन राजस्थान ज़ोन-डी के के पदाधिकारियों ने पर्यावरण और प्रकृति के बचाव के तहत पहल कीं। सवाई माधोपुर जिले के उपखण्ड मलारना डूंगर स्थित अंजना पब्लिक स्कूल परिसर में एक मनुष्य-एक पौधा की तर्ज पर पौधरोपण का कार्य किया गया। साथ ही इन पौधों के रख-रखाव की भी प्रतिज्ञा की। इस कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के जिला सचिव श्री अमित शर्मा के नेतृत्व में श्री मनोज शर्मा, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य श्री रमेश शर्मा, श्री सूयांस शर्मा, श्री उपाध्याय, श्री मोनू शर्मा, श्री सुधांशु शर्मा सहित विप्र फाउंडेशन के सभी जिलाधिकारी और विप्र समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…