राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन जोन-१सी के माउंट आबू चैप्टर की बैठक संपन्न।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन जोन-१सी के माउंट आबू चैप्टर की बैठक संपन्न।

माउंट आबू, 29 सितंबर 2020। विप्र फाउंडेशन माउंट आबू चैप्टर की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष श्री प्रमोद व्यास की अध्यक्षता में और प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती विभा श्रोत्रीय के आतिथ्य में हुई। जिसमें विप्र फाउंडेशन की विभिन्न योजनाओं से समाज को समुचित लाभ से लाभान्वित करने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में आबूरोड मंडल कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए श्री सुनील आचार्य और श्री पवन शर्मा को उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। श्री प्रशांत बोहरा को महामंत्री एवं श्रीमती ज्योतिका त्रिवेदी को माउंट आबू मंडल की महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूर्ण पालन किया गया। बैठक में श्री अशोक शर्मा, श्री रेवंत राम, श्री प्रकाश शर्मा, श्री प्रकाश श्रीमाली, श्री प्रशांत श्रोत्रीय, श्री प्रेम शंकर त्रिपाठी, श्री कृष्ण प्रसाद, श्री दीपक त्रिपाठी, श्री अभिलाष पांडे, श्री ब्रजेश शर्मा, श्री मोहित चतुर्वेदी, श्री राम रावल, श्री कृष्ण, श्री श्यामसुंदर ओझा, श्री हरीकृष्ण, श्रीमती मृदुला व्यास आदि उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…