राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन जोन-१३ ने जगदलपुर में शुरू किया सदस्यता अभियान।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन जोन-१३ ने जगदलपुर में शुरू किया सदस्यता अभियान।

जगदलपुर, 9 अगस्त 2020 । आज विप्र फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री प्रद्युमन सारस्वत ने जगदलपुर शाखा पहुंचकर वहां के पदाधिकारियों से शिष्टाचार भेंट करके विप्र फाउंडेशन की सदस्यता अभियान की मुहिम को भारत के धुर नक्सलवाद क्षेत्र बस्तर संभाग में भी शुरू किया गया। जगदलपुर में हुई इस शिष्टाचार भेंट में बस्तर शाखा के शाखाध्यक्ष आदरणीय श्री बाबूलाल जी सारस्वत, शाखा के महामंत्री, संभाग में समाज के आधार स्तम्भ व हमारे मार्गदर्शक आदरनीय श्री बालकिशन जी शर्मा व शाखा के मीडिया प्रभारी व युवा प्रखर व्यक्तित्व श्री शेखर शर्मा जी ने अपनी सहभागिता दिखाई व पूर्ण विश्वास दिलाया कि यहां समाज हित के उन्नत प्रयास किये जा रहे है व विप्र केअर योजना मील का पत्थर साबित होगी। आपके स्नेह का हार्दिक आभार धन्यवाद। हमारे सीनियर मार्गदर्शक व बस्तर शाखा के महामंत्री श्री बालकिशन जी शर्मा ने सदस्यता ग्रहण करके अभियान का श्रीगणेश किया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…