सूरत, 7 मई 2019। सूरत के सारोली में आर.के.एल.पी. मार्किट के सामने स्थित कृष्णा हाउस के पीछे,विप्र फाउंडेशन के भवन "विप्र गौरव" में भगवान श्री परशुराम जन्मजयन्ति और विप्र फाउंडेशन के स्थापना दिवस को बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। श्री परशुराम के जन्मदिन अक्षय तृतीया दिनांक ७ मई २०१९ को प्रातः ८ बजे से प्रारम्भ इस कार्यक्रम में भगवान श्री परशुराम की विधिवत रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया और महाआरती का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना के पश्चात् महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस अवसर जिलाध्यक्ष श्री घनश्याम सेवक ने सब का आभार जताया तथा प्रदेश महामंत्री श्री दिनेश शर्मा ने कहा कि आज से १० वर्ष पूर्व श्री परशुराम के जन्मदिन अक्षय तृतीया को ही समस्त ब्राम्हणों के वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन की स्थापना की गयी थी जो आज पूरे भारतवर्ष में अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में अग्रसर है। इस अवसर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सांवरमल माटोलिया, प्रदेश महामंत्री श्री दिनेश शर्मा, जिला महामंत्री श्री मीठालाल जोशी, श्री प्रेम जोशी, दिनेश दाधीच, श्री सज्जन महर्षि सहित अनेक गणमान्य विप्रगण उपस्थित थे।
विप्र फाउंडेशन जोन-१५ द्वारा हर्षोउल्लास के साथ मनाया श्री परशुराम जन्मोउत्सव।
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…