राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन जोन-९ द्वारा नागपुर जिला इकाई की कार्यकारिणी घोषित।

विप्र फाउंडेशन जोन-९ द्वारा नागपुर जिला इकाई की कार्यकारिणी घोषित।

नागपुर 21 मई 2020। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रामकृष्ण ओझा के मार्गदर्शन में विदर्भ जोन के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र शर्मा द्वारा विप्र फाउंडेशन नागपुर जिला कार्यकारिणी की घोषणा २०२०-२२ के लिए की गई। आमजन तक संगठन की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से नागपुर से अलग-अलग उपजाति और जिले की हर तहसील से सदस्यों को चुना गया है। जिला कार्यकारिणी में श्री विश्वजीत मोहन कुमार भगत को अध्यक्ष बनाया गया है जबकि उपाध्यक्ष के रूप में श्री विक्रम शर्मा और श्रीमती रितु आनंद शर्मा के नामों की घोषणा की गयी। उसी तरह कोषाध्यक्ष श्री हेमंत शर्मा को बनाया गया है तथा महामंत्री के पद का श्री गिरीश पुरोहित को कार्यभार सौंपा गया है। जिला सचिव श्रीमती माया भाभड़ा और श्री भूषण बिस्सा को बनाया गया है। जिला कार्यकारिणी में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री आदित्य गिरीश व्यास, श्री राकेश मिश्रा, श्रीमती कल्पना शर्मा, श्रीमती प्रियंका तिवारी, श्रीमती वीणा शर्मा, श्री सुमन शर्मा, श्री दीपक शर्मा, श्री विष्णु शर्मा, श्री अभिषेक शर्मा, श्री पवन मिश्रा, श्री मनोज व्यास, श्री भावेश जोशी को लिया गया है। श्री महेंद्र शर्मा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा आयोजित परिषद में नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी तथा नवनिर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रामकृष्ण ओझा शुभकामनायें दी।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…