राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन जोन-1ए महिला प्रकोष्ठ द्वारा कजली तीज पर ऑनलाइन प्रतियोगिता।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन जोन-1ए महिला प्रकोष्ठ द्वारा कजली तीज पर ऑनलाइन प्रतियोगिता।

झालावाड़, 12 अगस्त 2020। महिला प्रकोष्ठ झालावाड़ इकाई ने कजली तीज पर लहरिया क्वीन प्रतियोगिता का ऑनलाइन कार्यक्रम रखा। झालवाड़ महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती दिव्या गौत्तम ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष श्री के. के. शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती ज्योति आशीर्वाद, प्रदेश महामंत्री श्रीमती इन्दिरा शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मंजु शर्मा की सहमति से आयोजित इस कार्यक्रम में निर्णायकों द्वारा प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। तीज क्वीन की प्रतियोगिता में नमृता शर्मा को प्रथम स्थान मिला और द्वितीय स्थान पर गौरी शर्मा तथा ज्योति शर्मा रही। तृतीय स्थान पर दयावंती गौत्तम रही। इसी तरह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ज्योति शर्मा, द्वितीय स्थान पर कमलेश गौत्तम एवं नेहा शर्मा और तृतीय स्थान पर नमृता शर्मा रही। प्रतियोगिता का सफल संचालन जिलाध्यक्ष दिव्या गौत्तम और नगर अध्यक्ष तरुणा शर्मा ने किया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…