राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन जोन-13 छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला की कार्यकारिणी की घोषणा।

विप्र फाउंडेशन जोन-13 छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला की कार्यकारिणी की घोषणा।

रायपुर, 23 जून-2020 । आज विप्र फाउंडेशन की छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर शाखा द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार कर सूची जारी की गयी। चैप्टर अध्यक्ष श्री मुल्कराज जी शर्मा के निर्देशन पर व जोनल अध्यक्ष श्री चरण जी शर्मा के अनुमोदन पर उपरोक्त सूची जारी की। चैप्टर अध्यक्ष श्री मुल्कराज जी शर्मा ने बताया कि वर्ष 2020/22 की इस कार्यकारिणी में कुल 34 महानुभावों को शामिल किया गया है। चैप्टर अध्यक्ष मुल्कराज जी शर्मा ने बताया कि पूरी कार्यकारिणी मजबूत इरादों के साथ संस्था के उत्थान की ओर कार्य करेगी। गौरतलब है कि विप्र फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक श्री सत्यनारायण शर्मा जी, वीसीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्याम शर्मा जी व जोनल अध्यक्ष श्री चरण शर्मा जी के सान्निध्य में छतीसगढ़ में संस्था बड़े इरादों के साथ कार्य करने की ओर अग्रसर है। इस कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष के पद पर श्री मुल्कराज शर्मा को सुशोभित किया गया है जबकि जिला महामंत्री श्री बसंत तिवाड़ी और रवि शर्मा तथा संगठन महामंत्री श्री विक्की शर्मा के नाम की घोषणा की गयी है। इसके आलावा सरंक्षकगण, मार्गदर्शक मंडल, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गयी।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…