राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन जोन-14 ने विप्र केयर के अंतर्गत राशन वितरित किया।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन जोन-14 ने विप्र केयर के अंतर्गत राशन वितरित किया।

इंदौर, 7 सितम्बर 2020। आज विप्र फाउंडेशन मध्यप्रदेश द्वारा *विप्र केयर योजना* के अन्तर्गत इंदौर के 10 परिवारों को सुखा राशन भिजवा कर विप्र केयर की शुरुआत की गई। श्री गगन शर्मा ने बताया कि जोन पदाधिकारियों ने 10 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री भेंट कर विप्र केयर की शुरुआत की है। राशन किट में आटा, दाल, चावल, तेल एव सभी प्रकार के बिस्कुट है। श्री अभिषेक शर्मा ने बताया कि विप्र केयर के अंतर्गत शिक्षा सहयोग, मेडिकल सहयोग, कन्या विवाह सहयोग और राशन किट प्रदान की जाती है। उन्होने ये भी कहा कि हमारा प्रयास हर विप्र बंधु की मदद करना है हम इस तन मन और धन से सहयोग के लिए विप्र फाउंडेशन हमेशा तत्तपर है। श्री अभिषेक शर्मा, श्री अशोक शर्मा, श्री मयंक शर्मा एवं श्री गगन शर्मा व हरियाणा गौड़ ब्राम्हण युवा संगठन व अन्य विप्र बंधुओ ने इस कार्यक्रम को सुशोभित किया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…