राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन जोन-15 गुजरात में संपन्न हुआ नारायण पूजन, तर्पण।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन जोन-15 गुजरात में संपन्न हुआ नारायण पूजन, तर्पण।

सूरत, 17 सितम्बर 2020 । गुजरात के सूरत में विप्र फाउंडेशन के विप्र गौरव भवन में नारायण पूजन, तर्पण, अग्निहोत्र व गीता पाठ का आयोजन संपन्न हुआ। श्राद्ध पक्ष पितृ अमावश्या पर सभी मृतात्माओं के कल्याणार्थ नारायण पूजा, हवन एवं श्री मद्भागवत पाठ करवाया गया। विफा सूरत के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप पारीक ने बताया कि कोरोना से हुई मृत्यु के कारण विधिवत अंतिम संस्कार और मोक्ष प्राप्ति के लिए किसी तरह का कर्मकाण्ड विधानपूर्वक नहीं हो प् रहे है। इसलिए उन सभी पुण्यात्माओं के कल्याणार्थ विप्र फाउंडेशन ने भारतभर में यह सांस्कारिक अनुष्ठान किया है। इस आयोजन में विफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सांवरमल मटोलीया, प्रदेशाध्यक्ष श्री तुलसीभाई राजपुरोहित, राष्ट्रीय सदस्य श्री घनश्याम सेवक, प्रदेश महासचिव श्री मीठालाल जोशी, के आलावा अनेक विप्रगण और नेशनल न्यूज चैनल आजतक, tv 18, राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर के सम्मानित बन्धु भी पधारे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…