राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन जोन-1D के भरतपुर जिले के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति।

विप्र फाउंडेशन जोन-1D के भरतपुर जिले के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति।

भरतपुर 20 जून 2020। विप्र फॉउंडेशन राजस्थान ज़ोन-1 D में ज़ोन प्रभारी श्री विनोद अमन की सहमति से प्रदेशाध्यक्ष श्री वेदप्रकाश उपाध्याय ने जोन के भरतपुर के ग्रामीण और शहर जिले के जिलाध्यक्षों की विधिवत नियुक्ति की घोषणा की। भरतपुर के शहर जिलाध्यक्ष (शहरी) के पद पर श्री बृजभूषण पाराशर को पदासीन किया है जबकि भरतपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) के पद पर श्री ताराचन्द शर्मा की नियुक्ति की है। विप्र फाउंडेशन जोन-1D के प्रदेश महामंत्री श्री शांतनु पाराशर ने बताया कि भरतपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र को उचित नेतृत्व मिला है और विप्र फाउंडेशन के उद्देश्यों का पूर्ण प्रचार और प्रसार किया जायेगा। भरतपुर जिले में जिलाध्यक्ष (शहरी) व जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) के पद पर नवनियुक्त दोनों आदरणीय पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई व अनन्त शुभकामनाएं, हमें पूर्णविश्वास है कि संगठन में आपकी उपस्थिति समाज के लिये लाभदायक होगी।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…