राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन टोडाभीम इकाई की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन टोडाभीम इकाई की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

टोडाभीम, 12 अक्टूबर 2020। विप्र फाउंडेशन टोडाभीम तहसील स्तरीय बैठक शनिवार को ग्राम शहराकर स्थित भगवान परशुराम मंदिर परिसर में तहसील अध्यक्ष श्री राम निवास शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विप्र फाउंडेशन के चैप्टर अध्यक्ष श्री रमेश चंद शर्मा ने बताया कि सपोटरा के बुकना गांव में पुजारी को जलाने के मामले में समाज के लोगों को गहरा रोष है। समाज के लोगों ने ऐसी घटना दोबारा नहीं होने के लिए सरकार और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। चैप्टर अध्यक्ष ने बताया कि विप्र फाउंडेशन ने उप जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपकर सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। यदि सभी आरोपी शीघ्र नहीं पकड़े गए तो विप्र समाज आंदोलन करेगा। बैठक में पंचायत चुनाव के समाज के जीते हुए जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। फाउंडेशन की ओर से दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले के ब्राह्मण समाज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा। तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का विस्तार करने पर भी चर्चा भी की गई। बैठक में विप्र फाउंडेशन के महामंत्री श्री नरेंद्र कोठारी, जिला युवा अध्यक्ष श्री सत्येंद्र शर्मा, श्री केदारलाल शर्मा, श्री बाबूलाल जोशी, श्री मोहनलाल मल्लू, श्री कलवाराम शर्मा, श्री लखनलाल शर्मा, श्री राजीव शर्मा, श्री शिवचरण शर्मा आदि मौजूद रहे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…