राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन धौलपुर द्वारा पुलिस अधिकारी श्री देवेन्द्र शर्मा के धौलपुर स्थानांतरण पर सम्मान।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन धौलपुर द्वारा पुलिस अधिकारी श्री देवेन्द्र शर्मा के धौलपुर स्थानांतरण पर सम्मान।

धौलपुर, 27 अक्टूबर 2020 । पुलिस अधिकारी श्री देवेन्द्र शर्मा जी के करौली से स्थानांतरण होने व धौलपुर जिले में लगाये जाने पर उनका अभिनन्दन और स्वागत किया गया। आज विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1D प्रदेश कार्यालय, करौली में भव्य किन्तु अपनत्व भरा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जोन-1D के प्रदेशाध्यक्ष श्री वेदप्रकाश उपाध्याय ने श्री देवेंद्र शर्मा को साफा पहनाकर उनका सम्मान किया तथा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री शान्तनु पाराशर ने प्रतीक चिन्ह दे कर अभिनन्दन किया। करौली जिला पदाधिकारी श्री बालकृष्ण तिवाड़ी ने माला पहनाकर स्वागत किया। विप्र फाउंडेशन करौली जिला पदाधिकारी श्री बालकृष्ण तिवाड़ी ने कहा कि करौली में श्री शर्मा की सेवाओं को हमेशा याद रखा जायेगा। प्रदेशाध्यक्ष श्री वेदप्रकाश उपाध्याय ने नवीन पदस्थापन हेतु अनन्त शुभकामनाएं प्रेषित की।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…