राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन पाली के जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।

जोनल समाचार

पाली,14 जुलाई 2019। विप्र फाउंडेशन पाली की जिला इकाई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन चिमनपुरा स्थित निजी होटल में किया गया। जिलाध्यक्ष श्री अजय शर्मा (चोटिया) ने बताया कि कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य संरक्षक एडवोकेट एम जोशी द्वारा सभी पदाधिकारियों को समर्पण, सेवा-भाव, एकता, मर्यादा और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। विप्र फाउंडेशन के उपाध्यक्ष चंद्रभान राजपुरोहित के राजकीय अभिभाषक एवं लोक अभियोजक के पद पर मनोनयन पर साफा पहना कर, शाल ओढ़ा कर और पुष्पमाला पहना कर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर महावीर सिंह सुकरलाइ, संरक्षक शंभूलाल शर्मा, वेणी गोपाल तिवारी, रोहित तिवारी, संयोजक गणपत लाल दब्बे, सहित महिला अध्यक्ष पूजा ओझा मौजूद रहे। इस अवसर पर विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया और उनका दायित्व दिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री जितेंद्र व्यास श्री नंद किशोर पारीक श्री विजय राजकोट मानक शर्मा अंबाशंकर जी, जयशंकर त्रिवेदी शिवप्रसाद दायमा आदि ने सक्रियता निभाई।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…