फरीदाबाद, 22 फ़रवरी 2020। फरीदाबाद के वल्लभगढ़ में स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में विप्र फाउंडेशन जिला फरीदाबाद एवं जिला ब्राह्मण सभा फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में फरीदाबाद के फोर्टिस अस्पताल के विशिष्ठ डॉक्टरों ने अपनी अमुल्य सेवाएं दी। इस शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेसर, आँख, कान, गला, ECG, ह्रदय सम्बन्धी बिमारियों की जाँच की गयी तथा यथोचित उपचार किया गया। जहाँ आवश्यकता समझी गयी निशुःल्क दवाएं उपलब्ध करवाई गयी। आँखों के चश्मों का निशुःल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर फरीदाबाद डिवीज़न के बुजुर्ग, महिलाऐं और बच्चों के रोगों की जाँच की गयी और निदान के लिए उचित परामर्श और दवाएं दी गयी। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के सक्रिय कार्यकर्त्ता और ब्राह्मण सभा फरीदाबाद के पदाधिकारियों के आलावा शहर के विशिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।
विप्र फाउंडेशन फरीदाबाद इकाई द्वारा स्वास्थ्य शिविर।
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…