राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन भरतपुर ने किया आईजी लक्ष्मण गौड़ का सम्मान।

जोनल समाचार

भरतपुर, 15 दिसम्बर 2019। विप्र फॉउण्डेशन युवा प्रकोष्ठ, भरतपुर एवं विप्र फॉउण्डेशन जिला कार्यकारिणी ने भरतपुर में नियुक्त आईजी श्री लक्ष्मण गौड़ का सम्मान किया। श्री गौड़ का सम्मान करते हुए विफा युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री मनोज भरद्वाज ने श्री गौड़ के सामने भरतपुर की कुछ ज्वलंत समस्याओं की ओर ध्यान खींचते हुए कहा कि संभाग स्तर पर पुलिस व्यवस्था दुरुस्त कर अपराधों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है साथ ही विप्र फाउंडेशन के जिला पदाधिकारियों ने श्री गौड़ से व्यापारिक समस्याओं पर भी चर्चा की। श्री गौड़ ने सभी समस्याओं पर ध्यान देकर उन पर कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया। इस अवसर पर विफा जिलाध्यक्ष श्री नेमीचंद मुद्गल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गंगाराम पराशर, श्री दयानन्द पंचोरी, श्री उमेश पराशर, युवा जिलाध्यक्ष श्री मनीष तिवाड़ी, ऋषिपाल तिवाड़ी के आलावा व्यापारी वर्ग भी उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…