राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन भीनमाल द्वारा समाज सेवा कार्य संपन्न।

जोनल समाचार

भीनमाल 14 फरवरी 2020। विप्र फाउंडेशन जालौर व परशुराम कल्याण सेवा समिति द्वारा शाकद्वीपीय ब्राह्ण समाज द्वारा शोभायात्रा के दौरान पुष्प वर्षा, जल व शीतल पेय की व्यवस्था की गई। मीडिया प्रभारी श्री माणकमल भंडारी ने बताया कि शुक्रवार को शहर में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज द्वारा गुरुदेव मंदिर में सोमनाथ महादेव मंदिर महोत्सव निमित शहर में होते हुए ऐतिहासिक शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए चंडी नाथ महादेव मंदिर पहुंची।  लगभग तीन-चार हजार समाज बंधु इस शोभायात्रा में थे। सभी भक्तों के स्वागत हेतु फाउंडेशन जालौर और परशुराम कल्याण सेवा समिति द्वारा पुष्प वर्षा भजन व शीतल पेय की शानदार व्यवस्था की गई। इस अवसर पर श्री श्यामलाल बोहरा, श्री रामलाल पुरोहित, श्री जगदीश वैष्णव, श्री रजनीकांत वैष्णव, श्री सुरेश बोहरा, श्री प्रवीण एम दवे, श्री जेठाराम गौड़, श्री रामचंद्र एच दवे, श्री गजेंद्र दवे, श्रीमती लता व्यास, श्रीमती मीना शर्मा सहित अनेक विप्र बंधु उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…