राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ चित्तौड़गढ़ द्वारा बेटी प्रियंका रेड्डी को श्रद्धांजलि।

जोनल समाचार

चित्तौड़गढ़,1 दिसंबर 2019। विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ चित्तौड़गढ़ के पदाधिकारीगण एवं सदस्याओं ने हैदराबाद में हुई शर्मनाक, अमानवीय एवं दर्दनाक घटना की शिकार बेटी प्रियंका रेड्डी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ चित्तौड़गढ़ की जिलाध्यक्ष श्रीमती इन्दिरा शर्मा ने कहा कि महिलाओं पर होने वाले शर्मनाक अत्याचारों के लिए कड़ी आलोचना करते है तथा सरकार से मांग करते है कि ऐसे जघन्य अपराध करने वाले आततायियों को शीघ्र ही कड़ी से कड़ी सजा दी जाये। श्रीमती शर्मा ने महिला सुरक्षा के लिए हर गली में महिला पुलिस की तैनाती कर महिला अपराध को रोकने के प्रयास करें। अन्य उपस्थित सदस्याओं ने भी अपने विचार रखे और हैदराबाद की बेटी प्रियंका रेड्डी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…