राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ धौलपुर ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ धौलपुर ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात।

धौलपुर 12 अक्टूबर 2020। अभी कुछ ही दिन पूर्व सपोटरा (करौली) स्थित बुकना गांव में प्राचीन पुराने राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी की कुछ दबंगों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर निर्मम हत्या की। इस संदर्भ में विप्र फाउंडेशन युवा मंच धौलपुर पीड़ित परिवार के युवा मंच ने प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अंकित शर्मा के नेतृत्व में परिवार से मिला और परिवार के हाल-चाल जाने युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री संजीव ने कहा कि पीड़ित परिवार की स्थिति अत्यंत दयनीय और निर्धन है। पूरा परिवार एक झोपड़ी में गुजर-बसर कर रहा है तथा पुजारी जी अपने पीछे 6 बेटी और एक बेटा छोड़ कर गए हैं। बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। अतः उस स्थिति में हर व्यक्ति को परिवार की यथासंभव मदद करनी चाहिए। विप्र फाउंडेशन परिवार ने पीड़ित पुजारी परिवार की यथासंभव आर्थिक सहयोग की 21000 की राशि के रूप में विप्र फाउंडेशन के जिला महासचिव श्री ललित कटारा एवं उपाध्यक्ष श्री राम नरेश पंचोली के द्वारा पीड़ित परिवार की धर्मपत्नी को राशि दी गयी। पीड़ित परिवार से मिलने वालों में श्री शशांक कौशिक, श्री अनुपम तिवारी, श्री प्रशांत तिवारी, श्री कान्हा तिवारी,, श्री दिवाकर, ललित, लकी, रावत, अमित, रितेश, अजय आदि लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…