राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन राउरकेला इकाई ने वृक्षारोपण कर के मनाया श्री सुशील ओझा का जन्मदिन।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन राउरकेला इकाई ने वृक्षारोपण कर के मनाया श्री सुशील ओझा का जन्मदिन।

राउरकेला, 5 जुलाई 2020 । आदरणीय श्री सुशील जी ओझा के जन्म दिवस को विप्र फाउण्डेशन, राउरकेला के द्वारा पर्यावरण दिवस के रूप में वृक्षारोपण कर के मनाया। प्रोग्राम के चेयरमैन श्री राजेश जी शर्मा ने अल्प समय में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर वेदव्यास गौशाला में सफल आयोजन किया। विप्र फाउण्डेशन, राउरकेला के अध्यक्ष श्री टिंकू चोमाल, उपाध्यक्ष श्री शांतिलाल पारीक, महासचिव श्री रविकांत शर्मा, सचिव श्री प्रधुमन शर्मा ने उपस्थित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। प्रोग्राम के चेयरमैन श्री राजेश शर्मा ने आने वाले समय में वृक्षारोपण कार्यक्रम को विस्तार देने की बात कही। उपाध्यक्ष श्री शांतिलाल पारीक ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रोग्राम के चेयरमैन श्री राजेश शर्मा का अभिनंदन किया एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन जोन-१० के प्रदेशाध्यक्ष श्री राम अवतार शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…