राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन राउरकेला इकाई ने विफा के राष्ट्रीय सरंक्षक पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा का किया सम्मान।

जोनल समाचार

राउरकेला,24 नवम्बर 2018। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सरंक्षक पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा के राउरकेला आगमन पर होटल अनुराग में भव्य स्वागत किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता जोन-१० के प्रदेश सरंक्षक श्री संतोष पारीक ने की। अध्यक्षीय वक्तव्य में श्री संतोष पारीक ने कहा कि विप्र फाउंडेशन ने ब्राम्हण विकास के लिए बहुत सी योजनाएं और प्रकल्प चला रखे है। बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, सीखो और कमाओ, स्वास्थ्य सेवा, उच्च शिक्षा सहयोग, कैरियर काउन्सलिंग, संस्कारोदय आदि उनमें से मुख्य है। जोन-१० के प्रदेशाध्यक्ष श्री राम अवतार शर्मा ने भावी कार्यक्रम की जानकारी दी। पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा ने सलाह दी कि शादी-विवाह में आडम्बर से बचें, आरक्षण की आशा न करके खुद की योग्यता पर भरोसा करें, दान न लें। इससे पहले श्री सुरेन्द्र शर्मा का माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया।  इस अवसर पर पुरुषोत्तमलाल चौमाल, जगदीश जोशी, बजरंगलाल, जगदीश हरित, युगल शर्मा, भंवरलाल चोटिया, शांतिलाल पारीक, टिंकु चौमाल, अरुण शर्मा, सुशील शर्मा, संजय पुरोहित, अजय शर्मा, सुभाष जोशी, अजय पुरोहित, राधेश्याम पारीक, उमाशंकर शर्मा, राजेश शर्मा सहित विप्र फाउंडेशन के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…