राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन रायरंगपुर इकाई ने की नर-नारायण सेवा।

विप्र फाउंडेशन रायरंगपुर इकाई ने की नर-नारायण सेवा।

रायरंगपुर (ओडिशा), 4 जून-2020 । कोरोना की महामारी और लॉक डाउन के चलते रायरंगपुर क्षेत्र के लोगों में उपजी बेरोजगारी से त्रस्त और भूख के कगार पर पहुंचे लोगों के लिए विप्र फाउण्डेशन, रायरंगपुर ने सच्ची मानव सेवा का परिचय देते हुए रायरंगपुर क्षेत्र के सुदूर इलाकों में जाकर आदिवासियों को महीने भर का राशन, उनके बच्चों को जूस एवं बिस्किट देकर अपने आप को कृतज्ञ किया। प्रदेश महामंत्री श्री महेश शर्मा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन भारत भर में इसी तरह की सेवा का कार्यक्रम चला रहा है। आज के कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के प्रान्तीय महासचिव श्री महेश जी शर्मा, रायरंगपुर के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार जी चौबे, सचिव श्री रवि जोशी, उपाध्यक्ष श्री विष्णु प्रसाद शर्मा, श्री पुरुषोत्तम शर्मा, श्री बद्रीनाथ शर्मा, श्री कन्हैया लाल शर्मा एवं श्री राजेश शर्मा ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…