राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन रायरंगपुर द्वारा श्रावणी कार्यक्रम।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन रायरंगपुर द्वारा श्रावणी कार्यक्रम।

रायरंगपुर, 23 अगस्त 2020। ऋषि पंचमी हमारे शास्त्रों के अनुसार एक धार्मिक पर्व मन जाता है। इस दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और यज्ञ किये जाते है। ब्रम्हाणोचित अनुष्ठानों में अग्रणी विप्र फाउंडेशन की रायरंगपुर इकाई द्वारा ऋषि पंचमी के दिन श्रावणी कार्यक्रम का पालन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय नदी में सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण और सदस्यों ने स्नान किया और आचार्य से विधिवत कथा श्रवण की। इस कार्यक्रम में रायरंगपुर लोकल चैप्टर के अध्यक्ष श्री सुनील जी चौबे, महासचिव श्री रवि जोशी, उपाध्यक्ष श्री विष्णु शर्मा, उपाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री अनिल शर्मा, सचिव श्री दिनेश शर्मा, सचिव श्री बद्रीनाथ शर्मा, समस्त कार्यकारिणी सदस्य एवं विप्र फाउंडेशन प्रांतीय कार्यकारिणी के महासचिव श्री महेश शर्मा ने उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…