राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन लेखक द्वारा भरतराम तिवाड़ी और राधेश्याम सुरवात का स्वागत।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन लेखक द्वारा भरतराम तिवाड़ी और राधेश्याम सुरवात का स्वागत।

नोखा 13 सितंबर 2020। विप्र फाउंडेशन नोखा द्वारा श्री भरतराम तिवारी और श्री राधेश्याम सुरावत के स्वागत में गौतम भवन में स्वागत समारोह रखा गया। इस समारोह में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री भरतराम तिवारी व श्री राधेश्याम सुरावत के आगमन पर विप्र समाज द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में श्री तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को संगठित होकर मिटाने का संकल्प दिलाया जाना चाहिए। शिक्षा पर जोर देते हुए फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बिना ब्याज के सहयोग देकर समाज की युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया और समाज के हर तबके को आगे बढ़ाने पर विस्तार से पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक में समाज के अध्यक्ष श्री उपाध्याय, श्री सीताराम पंचारिया, श्री सूरजमल उपाध्याय, श्री सूरजमल उपाध्याय, श्री मानक पंचारिया, श्री लक्ष्मी नारायण पंचारिया, श्री अर्जुन उपाध्याय, श्री हेमंत रावत, श्री वासुदेव पंचारिया, श्री गौरी शंकर उपाध्याय, श्री मोहनलाल पंचारिया, श्री मुरलीधर उपाध्याय, श्री जगदीश काठवाला, श्री रामकरण उपाध्याय, श्री राजेश पंचारिया आदि उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…