राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन हनुमानगढ़ द्वारा मंत्री डॉ बी.डी.कल्ला का सम्मान।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन हनुमानगढ़ द्वारा मंत्री डॉ बी.डी.कल्ला का सम्मान।

हनुमानगढ़, 7 अक्टूबर 2020 । श्रीमान बीडी कल्ला ऊर्जा मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री के प्रथम बार हनुमानगढ़ पधारने पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री श्री दिनेश दाधीच एडवोकेट के नेतृत्व मे युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी पारीक व अन्य साथियों द्वारा उनका शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया| इस मौके पर जिला संरक्षक बनवारी लाल पारीक एवं देवेंद्र शर्मा ने संस्था के बारे में मंत्री जी से विस्तार पूर्वक चर्चा की। प्रदेश महामंत्री दिनेश दाधीच जी ने ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला जी से मुलाकात कर हनुमानगढ़ में विप्र फाउंडेशन की गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला जी ने विप्र फाउंडेशन द्वारा पूरे भारतवर्ष मंक समाज के प्रति किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और सदैव समाजहित के कार्यों के लिए उपलब्ध रहने का कहा।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…