राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउण्डेशन करंजिया इकाई द्वारा करोना वारियर्स का किया सम्मान।

जोनल समाचार
विप्र फाउण्डेशन करंजिया इकाई द्वारा करोना वारियर्स का किया सम्मान।

करंजिया, 31 जुलाई 2020 । विप्र फाउण्डेशन करंजिया के पदाधिकारियों ने विश्व महामारी कोरोना काल में दृढ़ता और समर्पण भाव से अपने अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे करोना वारियर्स के सम्मान का आयोजन किया गया। करंजिया चैप्टर के अध्यक्ष श्री मनोज चौबे, महासचिव श्री मदन मोहन मिश्रा, उपाध्यक्ष श्री अशोक शर्मा, सचिव श्री सुनील शर्मा एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने मिलकर करंजिया थाना के IIC श्रीमती सरोजिनी सिंह को अंगवस्त्र ओढ़ा कर, पुष्पगुच्छ प्रदान कर कोरोना वारियर्स सम्मान का सर्टिफिकेट दिया। आज इस कार्यक्रम के समय विप्र फाउण्डेशन ज़ोन १०के महासचिव श्री महेश शर्मा भी उपस्थित थे एवं रायरंगपुर विप्र फाउण्डेशन से श्री विष्णु शर्मा, श्री पुरुषोत्तम शर्मा, श्री सुरेश चंद्र शर्मा एवं श्री बिजय शर्मा भी उपस्थित रहे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…