राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउण्डेशन चित्तौड़गढ़ महिला प्रकोष्ठ द्वारा "श्री गणेश महोत्स्व" का कार्यक्रम।

जोनल समाचार
विप्र फाउण्डेशन चित्तौड़गढ़ महिला प्रकोष्ठ द्वारा "श्री गणेश महोत्स्व" का कार्यक्रम।

चित्तौड़गढ़, 28 अगस्त 2020 । विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री श्रीमती इंद्रा शर्मा के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष श्री महेंद्र जोशी की देख-रेख में श्रीगणेश महोत्स्व का आगाज किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारीगण और सदस्य तथा फिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य एवं पदाधिकारीगण के संयुक्त प्रयास से इस कार्यक्रम में चार चाँद लग गए। इस अवसर पर महाराज श्री गणेश को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया और महा आरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वीसीसीआई, उदयपुर के चेयरमेन श्री अरविंद व्यास एवं युवा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष श्री विकास शर्मा ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया। ज्ञात करें कि इस कार्यक्रम का आयोजन हर साल की तरह विप्र फाउंडेशन के चित्तौड़गढ़ कार्यालय में ही किया गया और प्रदेश तथा जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के आलावा शहर के अनएड प्रबुद्धजन उपस्थित थे। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री श्रीमती इंद्रा शर्मा ने बतया कि प्रत्येक वर्ष सभी विप्र सदस्यो के सहयोग से चित्तौड़गढ़ विप्र कार्यालय में गणेश महोत्सव मनाया जाता है और इस दौरान छप्पन भोग एवं महाआरती का आयोजन किया जाता है।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…