विप्र फाउण्डेशन जोन-2 से 18A के लिये वार्षिक दिशा-निर्देश

विप्र फाउण्डेशन जोन-2 से 18A के लिये वार्षिक दिशा-निर्देश

कोलकाता, 12 अगस्त 2017 विप्र फाउण्डेशन की वार्षिक साधारण सभा में जोन-2 से 18A के लिये वार्षिक मार्गदर्शिका जारी की गयी है जिसे शीघ्रता से क्रियान्वित करना है। संगठनात्मक दृष्टि से तीनों जोनों को ये कार्य करने है,1. पूर्ण जोनल कार्यकारिणी का गठन। 2. जोनल कार्यालय हेतु कम से कम 200 स्कवायर फिट का भाड़े का या निजी स्थान। 3. एक सवैतनिक कार्यकर्त्ता की नियुक्ति। 4. युवा व महिला ईकाईयों का गठन। 5. कम से कम साल में दो बार प्रादेशिक कार्यकारिणी की बैठक। जनहितार्थ और सामाजिक कार्यों के लिए जो कार्य करने है, वो है, 1. पांच उच्च शिक्षार्थियों के आवेदन। 2. 500 छात्रों को ई-कॉमर्स ट्रेनिंग दिलवाना। 3. सारथी केन्द्र की स्थापना। 4. गौ-सेवा अभियानों में सक्रिय भागीदारी। 5. आठवां वचन और अहोभाग्य जैसे कार्यक्रमों का आयजन। 6. जोनल स्तर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन। 7. श्री परशुराम जयन्ति उत्सव का आयोजन। केन्द्रिय प्रकल्पों की भागीदारी के लिए 1. पचास विप्र शिक्षा निधि सहयोगियों के संकल्प पत्र। 2. वीसीसीआई चैप्टर्स की स्थापना में सहयोग। 3. "विप्र जयघोष" पत्रिका में अपेक्षित योगदान। इनके अलावा केन्द्रिय समिति द्वारा प्रेषित कार्यक्रमों को क्रियान्वित करना और जोनल समिति द्वारा लिये गये किसी भी कार्यक्रम के निर्णय को क्रियान्वित करना। इसके साथ ही प्रादेशिक, चैप्टर की नियमावली भी जारी की गयी।

और केंद्रीय समाचार

विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की विशेष बैठक कोलकाता में संपन्न; देशभर से 150 से अधिक प्रतिनिधि शामिल

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्यनारायण श्रीमाली जी की अध्यक्षता में स्प्रिंग क्लब, कोलकाता में हुई विशेष बैठक में देशभर से…

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…