राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउण्डेशन नागपुर इकाई द्वारा दस हजार मास्क एंव सॅनेटाइजर बाँटल वितरण का लक्ष्य ।

विप्र फाउण्डेशन नागपुर इकाई द्वारा दस हजार मास्क एंव सॅनेटाइजर बाँटल वितरण का लक्ष्य ।

नागपुर 20 जून 2020 । विप्र फाउण्डेशन नागपुर इकाई द्वारा विशेष रूप से बनाया गया विप्र फाउण्डेशन मार्का का मास्क का वितरण किया जा रहा है। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रामकिशन ओझा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्त्ता अपने स्तर पर मास्क बना रहे है और स्वयं ही मेटेरियल खरीद कर प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग कर रहे है। अब तक करीब दो हजार मास्क एंव पांच हजार विशेष रूप से बनाया गया सॅनेटाइजर बाँटल का वितरण किया जा चुका है। विफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकिशनजी ओझा ने इस उपक्रम की शुरुआत की। विप्र फाउण्डेशन नागपुर इकाई द्वारा दस हजार मास्क एंव सॅनेटाइजर बाँटल के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इस उपक्रम के लिए श्री हेमंत जे पी शर्मा जी का विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…