राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउण्डेशन नागपुर इकाई द्वारा नोटबुक वितरण।

जोनल समाचार
विप्र फाउण्डेशन नागपुर इकाई द्वारा नोटबुक वितरण।

नागपुर, 1 अगस्त 2020 । विप्र फाउण्डेशन,नागपुर इकाई द्वारा विधार्थियों के लिए विशेष रूप से तैयार की गयी नोटबुक एंव रजिस्टर का विमोचन विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रामकिशन ओझा की अध्यक्षता में समाजसेवी श्री संजय पालीवाल द्वारा कीया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री रामकिशन ओझा ने शिक्षा में बढते आर्थिक बोझ को कम करने में विफा नागपुर की इस पहल की सराहना की। उन्होंने इसे और आगे बढाने की जरूरत पर जोर दिया। श्री संजय पालीवाल द्वारा इस प्रकार के उपक्रम में हमेशा मदद करने का भरोसा दिलाया गया। विप्र फाउण्डेशन नागपुर इकाई के अध्यक्ष विश्वजीत भगत ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को यह सामग्री निशुल्क दी जाएगी। अतिथियों का स्वागत विप्र फाउंडेशन नागपुर इकाई के उपाध्यक्ष श्री विक्रम शर्मा द्वारा कीया गया। आयोजन का संचालन जिला सचिव श्री चिंटू पुरोहित एंव आभार प्रदर्शन जिला कोषाध्यक्ष श्री हेमंत शर्मा ने किया। इस अवसर श्री राकेश मिश्रा, श्री सतीश शर्मा, श्री आनंद शर्मा, श्री दिपक पुरोहित, श्री अतुल वैद्य, श्री विष्णु शर्मा, श्री भावेश जोशी , श्री दिपक शर्मा, श्री कमलेश शर्मा, श्री राजू शर्मा, श्री संजय शर्मा, श्री बंटी शर्मा सहित विप्र फाउण्डेशन नागपुर इकाई के सभी पदाधिकारी एंव सदस्य उपस्थिति थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…