राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउण्डेशन बीकानेर इकाई द्वारा कोरियन फॉगिंग मशीन द्वारा शहर में सेनेटाइजिंग।

जोनल समाचार
विप्र फाउण्डेशन बीकानेर इकाई द्वारा कोरियन फॉगिंग मशीन द्वारा शहर में सेनेटाइजिंग।

बीकानेर,23 जुलाई 2020 । विप्र फाउण्डेशन बीकानेर इकाई द्वारा आज पांचवे दिन भी लगातार शहर में सेनेटाइजिंग का कार्य किया। जिला महामंत्री श्री योगेश बिस्सा के नेतृत्व में बेसिक पी. जी. कॉलेज गीता रामायण पाठशाला, धर्मनगर द्वार स्वामी मोहल्ला आदि जगहों पर सेनेटाइज किया। विप्र फाउंडेशन बीकानेर शहर के जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार व्यास ने बताया कि शहर में जिन-जिन जगहों पर कोरोना के मरीज है उन-उन जगहों को प्राथमिकता से सेनेटाइज किया जा रहा है। इससे पहले आज के अभियान की शुरुआत श्री परमानन्द ओझा की। प्रदेशाध्यक्ष श्री भंवर पुरोहित ने कहा कि शहर को कोरोना मुक्त करने के लिए यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा। श्री नारायण पारीक, श्री अनिल आचार्य, हेमंत शर्मा, श्री योगेश बिस्सा, श्री शशिकान्त जोशी, श्री के. सी. ओझा, श्री छगनलाल चुरा, श्री भूपेंद्र, श्री मुरली पुरोहित और श्री दिनेश ओझा ने अपनी सहभागिता निभाई।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…