राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउण्डेशन युवा प्रकोष्ठ चित्तौड़गढ़ ने जिले में किये 1100 पौधारोपण।

जोनल समाचार
विप्र फाउण्डेशन युवा प्रकोष्ठ चित्तौड़गढ़ ने जिले में किये 1100 पौधारोपण।

चित्तौड़गढ़, 19 जुलाई 2020 । विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ और महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान मेर सावन के पवित्र मास में पौधरोपण का शुभारम्भ किया गया। इस शुभ अवसर पर श्री परशुराम धाम पर आदरणीय गुरुवर पूज्य श्री सुदर्शनाचार्य जी के सानिध्य में और विप्र फाउंडेशन के कट्टर समर्थक, लोकप्रिय सांसद एवं वरिष्ठ नेता श्री सी.पी.जोशी जी, वरिष्ठ राजनेता श्री कमलेश पुरोहित, पूर्व सभापति श्री सुशील शर्मा, राजनेता श्री रघु जी शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर कार्यक्रम में उत्साह वर्द्धन किया। मौके पर आदरणीय गुरुवर पूज्य श्री सुदर्शनाचार्य जी और वरिष्ठ नेता श्री सी.पी.जोशी जी ने अपने वक्तव्य में विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं की सराहना की तथा कहा कि इन पौधों की देखभाल करना भी आपका ही कर्तव्य है। इन पौधों को जड़ पकड़ने तक इनकी देखभाल भी आप ही करें। मौके पर विप्रजनों एवम् मातृशक्ति द्वारा 101 पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…