राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउण्डेशन सुरत के जिलाध्यक्ष श्री घनश्याम सेवग का हैदराबाद में स्वागत।

जोनल समाचार
विप्र फाउण्डेशन सुरत के जिलाध्यक्ष श्री घनश्याम सेवग का हैदराबाद में स्वागत।

हैदराबाद, 26 सितम्बर 2020। विप्र फाउण्डेशन जोन-१५ सुरत के जिला अध्यक्ष श्री घनश्याम जी सेवग का आज तेलंगाना के हैदराबाद मे पदार्पण हुआ। श्री घनश्याम सेवग ने जोन-१६ तेलंगाना के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस अवसर पर तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरीनारायण जी व्यास, प्रदेश महामंत्री श्री अशीष जी जोशी, हैदराबाद चेप्टर के महामन्त्री श्री अर्जुन जी थानवी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रदीप जी शर्मा भी उपस्थित थे। इस आकस्मिक किन्तु भव्य स्वागत समारोह में श्री घनश्याम सेवग का राजस्थानी साफा पहना कर, अंगवस्त्र पहनकर और फूलों का गुलदस्ता प्रदान कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्री घनश्याम सेवग ने कहा कि विप्र फाउंडेशन ने हम सब को इतना नजदीक ला दिया है कि आज भारतभर में कहीं जाएँ हमारे अपने मिल ही जाते है। श्री सेवक ने सभी तेलंगाना एवं हैदराबाद की टीम को बहुत बहुत आभार प्रेषित करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। विप्र फाउंडेशन संघठन की यही एकता है।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…