राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फॉउंडेशन पुणे चैप्टर की प्रथम सभा का आयोजन।

जोनल समाचार
विप्र फॉउंडेशन पुणे चैप्टर की प्रथम सभा का आयोजन।

पुणे, 11 सितम्बर 2020। विप्र फॉउंडेशन पुणे चैप्टर की प्रथम सभा का आयोजन जोन-१२ महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष श्रीमान ब्रिजमोहन जी शर्मा के पुणे ऑफिस मैं हुआ। इस सभा में पुणे चैप्टर के अध्यक्ष श्री अचलरामजी गौड़ , उपाध्यक्ष रगुनाथ जी खंडेलवाल , महाराष्ट्र झोन के उपाध्यक्ष ब्रिजमोहनजी शर्मा , कार्यकरणी सदस्य रामभाऊ जी पारीक , मनोज जी पंचारिया , गोपाल जी जोशी , श्रीमती सीमा मिश्रा उपस्थित थे। इस सभा का मुख्य विषय विप्र केअर के बारे मे पुणे विप्र समाज को बताना, विप्र फाउंडेशन के सदस्यता अभियान की शुरुआत, पुणे मैं विप्र समाज का हॉस्टल का निर्माण आदि पर चर्चा हुई। आज श्री राजस्थानी छः न्याति विप्र मंडल के अध्यक्ष श्री रामभाऊ जी का जन्मदिन भी था। इस समय उनको विप्र फाउंडेशन की ओर से बधाई दी गई। ब्रिजमोहन जी ने विप्र फाउंडेशन के कार्य के बारे मे सभी सदस्यों को मालूमात दी। मनोज पंचारिया द्वारा सभी सदस्यों का आभार माना गया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…