राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फ़ौंडेशन जोन-१ युवा प्रकोष्ठ भोजन वितरण।

जोनल समाचार

जयपुर, 25 मार्च 2020। नवरात्रा प्रारम्भ पर विप्र फाउंडेशन जोन-१ युवा प्रकोष्ठ ने निर्णय लिया कि नवरात्रा के इन देवी शक्ति के नौ दिनों में जयपुर में भूखों और गरीबों को भोजन वितरित किया जायेगा। विप्र फाउंडेशन जोन-१ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्री सुनील उदेइया ने बताया कि इस पुनीत कार्य में युवा प्रकोष्ठ के सभी सदस्य भाग लेंगे और जयपुर की विभिन्न स्थानों पर झुग्गी-झोंपड़ियों में भोजन वितरण किया जायेगा। श्री उदेईया ने बताया कि इस बाबत युवाओं की टीम तैयार कर कार्यभार सौंपा गया है। इस अवसर पर विप्र फ़ाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ, प्रान्त-1 के महामंत्री श्री अजय पारीक और श्री अजित गौड़, संगठन मंत्री श्री देवेंद्र शर्मा, श्री कमलेश शर्मा, धीरज पांडेय, श्री रजनीकांत भरद्वाज, श्री सोमेन्द्र सारस्वत, श्री विपुल ओझा, श्री कमल सारस्वत, तरुण मुद्गल, कपिल कौशिक सहित अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…