राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विफा के प्रांतीय महामंत्री और युवा महामंत्री की नियुक्ति।

जोनल समाचार

बीकानेर, 17 मार्च 2020। राजस्थान के जोन-१बी की प्रदेश इकाई ने युवा समाजसेवी श्री गोपाल जोशी को प्रदेश की मुख्य कार्यकारिणी में प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। प्रदेशाध्यक्ष श्री भंवर पुरोहित की स्वीकृति से और राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील शर्मा की अनुशंषा और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद शर्मा के अनुमोदन पर इस नियुक्ति पर मोहर लगायी गयी। राष्ट्रीय महामंत्री श्री भरतराम तिवारी ने श्री जोशी को नियुक्ति पत्र जारी करते हुए आशा व्यक्त की कि श्री जोशी के अनुभव का लाभ विप्र फाउंडेशन को मिल सकेगा। इसी तरह से राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील शर्मा की अनुशंषा और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद शर्मा के अनुमोदन पर विप्र फाउंडेशन जोन-१बी युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री के पद पर बीकानेर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष श्री दिनेश ओझा को नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री श्री भरतराम तिवारी ने श्री दिनेश ओझा को नियुक्ति पत्र जारी किया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…