खेरवाड़ा (उदयपुर), 5 मई 2019। विप्र फाउण्डेशन के तत्वावधान में अब तक देश भर में 50 से अधिक स्थानों पर श्री परशुराम जन्मोत्सव मनाये जाने की सूचना प्राप्त हो चुकी है उन्हीं में से उदयपुर के खेरवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम अपने आप में महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम में सुबह ९ बजे भगवान परशुराम की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गयी और महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन जोन-१ए के प्रदेशाध्यक्ष श्री के. के. शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। महाआरती के बाद भगवान श्री परशुराम की शोभा यात्रा निकाली गयी जो शाहर के मुख्य मार्गों में होती हुई आयोजन स्थल पर पहुंची। अनेक स्थानों पर समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारीगण इस आयोजन जुड़ते गए जिससे विप्र एकता को बल मिला और यही नहीं अन्य समाज के लोगों ने भी इस आयोजन में अपनी भागीदारी निभाई जिससे सामाजिक समरसता का अनुकरणीय वातावरण उत्पन्न हुआ। विप्रजनों में अपूर्व उत्साह की और संस्था द्वारा प्रभु श्री परशुराम के नवचित्रित स्वरूप के प्रति लोगों में भारी आकर्षण देखा गया।
विफा खेरवाड़ा के तत्वावधान में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव।
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…