राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विफा डीग द्वारा "चैतन्य रथयात्रा" का भव्य स्वागत।

जोनल समाचार

डीग, 11 नवम्बर 2018। बस्सी, दौसा, बाँदीकुई, निवला, राजगढ़, मालाखेड़ा, अलवर और नगर होते हुए 11 को दोपहर डीग पहुंचे चैतन्य रथ का वहां जोश के साथ स्वागत किया गया। दिसंबर में होने वाले मतदान के लिए सर्वसमाज को जागरुक करने और गायत्री, गौसंवर्धन और गीता का सन्देश घर घर पहुँचाने के उद्देश्य से जयपुर से शुरू की गई विप्र फाउंडेशन की "चैतन्य जागरुकता रथयात्रा" जोन-1 के सभी ११ जिलों में जागरूकता फैलाने के लिया निकली हुई है। इस अवसर पर डीग में विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं और पुरे विप्र समाज ने चैतन्य रथयात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। अपनी संस्कृति के अनुरूप गायत्री, गौ संवर्धन, और गीता के सन्देश को घर घर तक पहुँचाने में इस रथयात्रा की महती भूमिका प्रदर्शित हो रही है।आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सब को अपना अमुल्य वोट जरूर देने और हरएक को वोट दे कर विप्रों के वोट को शतप्रतिशत करने की अपील की गयी। करीब एक घंटे के ठहराव और अल्पाहार के बाद इस "चैतन्य जागरुकता रथयात्रा" को सम्मान के साथ विदा किया गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के जिला पदाधिकारी और अनेक विप्रगण उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…