राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विफा युवा प्रकोष्ठ जोन-1 ने शहीद सपूतों को दी श्रृद्धांजली।

जोनल समाचार

जयपुर, 14 फ़रवरी 2020। विप्र फाउंडेशन जोन-१ युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारिओयों ने जयपुर स्थित अमर जवान ज्योति पर कैंडल जला कर अपनी श्रृद्धांजली अर्पित की। विप्र फ़ाउंडेशन युवा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील उदेईया के नेतृत्व में युवा टीम ने एक वर्ष पूर्व पुलवामा हमले में शहीद हुए मॉ भारती के वीर सपूतों को अमर जवान ज्योति पर कैंडल मार्च कर श्रद्धांजलि दी एवं दो मिनट का मौन रख कर नमन किया। इस अवसर पर पूरा मौहोल देशभक्ति के नारों से गूँज उठा और आतंकवादी व पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लोगों ने नारे लगा कर आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर पंकज सोडाला, डॉक्टर सोमेंदर सारस्वत, सुशील शर्मा, योगेन्द्र शर्मा, यशदीप पारासर, सौमित्र भारद्वाज, रवि गौतम के आलावा विप्र फाउंडेशन जोन-१ के पदाधिकारी तथा  महिला प्रकोष्ठ की सदस्याएं और युवा प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य विप्रगण उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…