राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विफा लूणकरणसर ईकाई ने किया चैतन्य रथयात्रा का भव्य स्वागत।

जोनल समाचार

लूणकरणसर, 11 नवंबर 2018। विप्र फाउंडेशन की ओर से श्रीगंगानगर से शुरू होकर हनुमानगढ़, पीलीबंगा, सूरतगढ़ होती हुई सांय ४ बजे लूणकरणसर पहुंची। यहाँ पर चैतन्य रथयात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। रथयात्रा के सारथी प्रदेश सचिव श्री एल. डी. तावणियां ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान करने और गाय, गीता व गायत्री के संवर्धन और अनुसरण कर जीवन की सार्थकता के लिए विप्र फाउंडेशन ने इस यात्रा का आयोजन किया है। करीब १ घंटे बाद हरि झण्डी दिखा कर श्रीडूंगरगढ़ के लिए चैतन्य रथ को विदाई दी गयी। श्री तावणियां ने बताया कि यह रथयात्रा श्रीडूंगरगढ़, चूरू, राजगढ़ होते हुए जोधपुर पहुंचेगी। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों के आलावा सैंकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…