राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विफा (शहर) सांगानेर चैप्टर के पदाधिकारियों की नियुक्ति।

जोनल समाचार

जयपुर, 25 मार्च 2019। विफा जोन-१ जयपुर शहर की कार्यकारिणी की बैठक टोंक फाटक, टोंक रोड स्थित विफा कार्यालय में संपन्न हुई। इस अवसर पर जयपुर शहर जिलाध्यक्ष श्री केदार शर्मा ने कहा कि विप्र फाउंडेशन अब बहुत बड़ा आकर ले चुका है और ऐसे समय में हमें एकता दिखते हुए शहर के जितने भी चैप्टर है उनकी कार्यकारिणी की घोषणा रफ़्तार से करनी होगी। बैठक में आगामी श्री परशुराम जयन्ति पर होने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गयी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री केदार शर्मा ने श्री विजय राघव शर्मा को सांगानेर विधानसभा चैप्टर का चैप्टर अध्यक्ष और श्री शिव कुमार चतुर्वेदी को सांगानेर विधानसभा चैप्टर का चैप्टर महामंत्री मनोनीत किया और उनको माला पहना कर तथा अपॉइंटमेंट लेटर दे कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी। इस अवसर पर अन्य कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…