राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विश्व के प्रख्यात हास्य कवि पदमश्री सुरेंद्र शर्मा का किया अभिवादन।

जोनल समाचार

बैंगलोर, 7 सितम्बर 2019। बैंगलोर में विप्र फाउंडेशन के वार्षिक अधिवेशन में शिरकत करने आये विश्व के प्रख्यात हास्य कवि पदमश्री सुरेंद्र शर्मा जी का सम्मान और अभिवादन किया गया। इस अवसर पर शौल ओढ़ा कर सम्मानित करते हुए देश के प्रख्यात वास्तु विशेषज्ञ परम आदरणीय श्री धरणीधर जी शर्मा (मुंबई) ने कहा कि श्री सुरेन्द्र शर्मा जैसी विभूति का सम्मान करते हुए हमें गौरव की अनुभूति होती है। विप्र गौरव विधायक धर्मनारायण जोशी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री शर्मा का स्वागत किया। मौके पर कर्नाटक विधानपरिषद के सदस्य लहरसिंह सिरोया, विधायक गोपाल खांडल, श्री महावीर प्रसाद शर्मा, मुंबई (राष्ट्रीय अध्यक्ष) दक्षिण भारत राष्ट्रमत के संपादक श्री श्रीकांत पराशर, श्री मदनमोहन रंगा, श्री के. के. शर्मा आदि सहित विप्र फाउंडेशन के सभी सदस्य उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…