राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

शिवसेना सांसद ने विप्र फाउंडेशन के सेवा कार्यों की सराहना की।

जोनल समाचार
शिवसेना सांसद ने विप्र फाउंडेशन के सेवा कार्यों की सराहना की।

मुंबई, 2 सितम्बर 2020 । राज्यसभा में शिवसेना की उप नेता, देश की प्रतिष्ठित युवा नेत्री, माँ सरस्वती की विशेष कृपा पात्रा, श्रीमती प्रियंका चतुर्वेदी ने विप्र फाउंडेशन के उद्देश्यों और प्रकल्पों से बहुत ही प्रभावित है। श्रीमती चतुर्वेदी ने विप्र फाउंडेशन के कार्यों से संतुष्ट हो कर ५१०००/- रूपये विप्र केयर में देने का एलान किया। बहुव्यक्तित्व की धनि, चिन्तक, लेखिका, समाज सेविका, सांसद बहन श्रीमती प्रियंका चतुर्वेदी ने विप्र फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए राशन, शिक्षा, स्वास्थ्य व कन्या विवाह के निमित्त विप्र केयर में 51000 की सहयोग राशि प्रेषित की है। आपने कोविड-19 के खिलाफ जंग में विप्र फाउंडेशन के राहत कार्यों को अनुकरणीय बताते हुए सेवा कार्यों को निरन्तर जारी रखने की अपेक्षा की है। इसी कड़ी में आपने राशन, शिक्षा, स्वास्थ्य व कन्या विवाह के निमित्त आरंभ की गयी विप्र केयर योजना में 51 हजार रुपये जमा करवाये। आपका आत्मीय आभार।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…