राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

ज़ोन 6 द्वारा कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित।

जोनल समाचार

जमशेदपुर, 6 जनवरी 2018। विप्र फाउंडेशन झारखंड ज़ोन 6 द्वारा पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला थाना अंतर्गत जोदशा बड़बिल गाँव मे कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में विफा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री सांवरलाल जी शर्मा के नेतृत्व में झारखंड ज़ोन 6 द्वारा जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किये गये। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री सांवरलाल जी शर्मा ने बताया कि मजबूर एवं निःशक्त लोगों बीच 121 कम्बलों का वितरण गया और बेसहारा बच्चों को बिस्कुट व मिठाई आदि वितरित की गयी। इस कार्यक्रम में विप्र समाज के आजीवन सदस्य श्री हेतराम जी शर्मा, मानगो ने अहम् भूमिका निभाते हुए अपनी सहभगिता निभाई। उपरोक्त कार्यक्रम में गॉव के सरपंच, मुखिया, विधायक प्रतिनिधि के अलावा विप्र फाउंडेशन झारखंड के सक्रिय कार्यकर्ता गणेश दायमा, कैलाश शर्मा, राजेश शर्मा, अमित शर्मा ने अपना योगदान दिया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…