मडगांव (गोवा) में विप्र फाउंडेशन जोन 12A की साधारण सभा 7 जून को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना के साथ हुई।
इस अवसर पर संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। क्षेत्रीय महामंत्री भगवान व्यास जी ने विप्र फाउंडेशन की स्थापना से लेकर अब तक के राष्ट्रव्यापी कार्यों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक ब्राह्मण समाज को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
जोन अध्यक्ष गोपी किशन शर्मा जी ने संगठन की एकजुटता और मजबूती पर जोर देते हुए सभी सदस्यों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।
बैठक में वर्ष 2026–2028 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें गजेंद्र सिंह (राजपुरोहित) को अध्यक्ष एवं नन्द कुमार शर्मा को महामंत्री नियुक्त किया गया। साथ ही उपाध्यक्ष, उपमंत्री, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गई, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।
नव-नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया और सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।
