अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड में विप्र फाउंडेशन द्वारा पिछले चार वर्षों से “शक्तिपुंज परशुराम (Statue of Strength)” की पंचधातु से निर्मित 54 फीट ऊँची भव्य मूर्ति स्थापना का चल रहा कार्य अब एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में अंकित हुआ है। आदि तीर्थ पर स्थापित होने वाली श्री परशुराम की मूर्ति का लोकार्पण शीघ्र ही किया जाएगा। यह संकल्प से सिद्धि तक की यात्रा का प्रतीक है। यह अभियान सदैव स्मरणीय और प्रेरणादायी रहेगा |
