विप्र फाउंडेशन अलवर की बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
29 नवम्बर 2026 को कैरियर काउंसलिंग शिविर एवं चतुर्थ विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसमें 10वीं-12वीं में 85%+, स्नातक/स्नातकोत्तर में 80%+ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, 21 सितम्बर 2025 के बाद सरकारी सेवा में चयनित विप्र बंधुओं तथा विशिष्ट उपलब्धि रखने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार एवं कैरियर विकल्पों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिलेगा।
16 अगस्त, शाम 4 बजे वेलकम रिसोर्ट में महिला प्रकोष्ठ द्वारा भव्य तीज महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसमें महिलाओं की सहभागिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं सामाजिक समरसता प्रमुख आकर्षण होंगे।
बैठक में श्री जगन्नाथ जी महाराज मेले के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर को सफल बनाने वाले रक्तवीरों का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान भी किया गया।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं एवं महिलाओं की अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने और सामाजिक सेवा गतिविधियों के विस्तार पर भी चर्चा हुई।


