विप्र फाउंडेशन दिल्ली जोन-2 के शपथ ग्रहण समारोह की गरिमामयी झलक अब सोशल मीडिया पर भी छाई।
नई दिल्ली में आयोजित इस समारोह में माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा जी, श्री सतीश गौतम जी एवं श्री रमेश अवस्थी जी की उपस्थिति एवं शुभकामनाएँ हम सभी के लिए प्रेरणादायी रहीं।
कार्यक्रम की तस्वीरें एवं झलकियाँ माननीय सांसदों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी साझा की गईं, जिससे आयोजन को व्यापक सराहना मिली।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई। आइए, सेवा, सहयोग, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के संकल्प को मिलकर और मजबूत करें।
