सेवा और स्मृति को समर्पित
पाली में स्मृतिशेष अक्षत दवे जी की पावन स्मृति को समर्पित ऐतिहासिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस सेवा अभियान में रक्तदान के माध्यम से मानवता और समाजसेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया गया।
अक्षत दवे जी की स्मृति को सेवा के इस पुण्य कार्य के रूप में सदैव जीवंत रखने का यह प्रयास निश्चित ही समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।


