ओडिशा जोन-10 में नई जिम्मेदारियों का संकल्प
विप्र फाउंडेशन ओडिशा जोन-10 के प्रांतीय पदाधिकारियों का शपथ एवं पदभार ग्रहण समारोह तथा तीज महोत्सव भुवनेश्वर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्यनारायण श्रीमाली, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. सी.ए. सुनील शर्मा, राष्ट्रीय संरक्षक श्री जगदीश मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम शर्मा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सेवा, शिक्षा, संस्कृति, रोजगार एवं सामाजिक समरसता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया। तीज महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
सेवा • संस्कार • संगठन • समरसता
